संदेश

मई 9, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बागेश्वर बाबा के बिहार आने पर बोले पीके - संविधान के दायरे में सबको देश में कहीं भी आने जाने का अधिकार है, ये सरकार के लिए मुद्दा नहीं होना चाहिए

चित्र
  साहस सलिल,वैशाली;महनार , जन सुराज पदयात्रा के दौरान वैशाली के महनार में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में हज़ारों लोगों की भूख की वजह से मौत हो रही है, बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा नहीं है, बिहार के युवा 10-15 हजार के लिए दूसरे राज्य में जाकर अपना जीवन खपा रहे हैं, लेकिन लोग ये चर्चा कर रहे हैं कि कौन से बाबा बिहार आ रहे हैं। किसी भी बाबा को आना है तो आने दीजिए जिसको जाकर उनको सुनना होगा वो जाकर सुनेगा, जिसको नहीं सुनना है, वो नहीं सुनेगा। ये सरकार के लिए विवाद का विषय नहीं होना चाहिए कि कौन आ रहा है और कौन नहीं आ रहा है। कोई बाबा, समाजसेवी या कोई सामान्य आदमी जब तक कि वो कानून के हिसाब से अपना काम कर रहा है तो लोकतंत्र में उन्हें स्वतंत्रता है कि वो कहीं भी अपनी बात रख सकते हैं और कहीं भी जा सकते हैं। ये सरकार के लिए मुख्य मुद्दा नहीं है।

प्रणव वत्स और त्रिधा चौधरी के सक्सेस पार्टी में जुटे सितारों ने जमकर किया धुआँ धुआँ .!

चित्र
  ----------------------------------------------          साहस सलिल,मुंबई; बॉलीवुड के फेमस गीतकार प्रणव वत्स लिखित वीडियो सॉन्ग ''धुआँ धुआँ'' ने सक्सेस पार्टी में भी जमकर सुर्खियां बटोरा। इस वीडियो सॉन्ग के सक्सेस पार्टी में इस गाने से जुड़े सभी कलाकार व तकनीशियनों ने जमकर मज़े किए व एक दूसरे को बधाई दिया। सक्सेस पार्टी में जमकर इस गाने पर ठुमके लगाए गए । इस ''धुआँ धुआँ'' गाने में नज़र आई बॉबी देओल की ''आश्रम'' वेब सीरीज फेम बबिता अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने अपने स्टनिंग लुक से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया । त्रिधा ने इस मौके पर उपस्थित मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि गाना सक्सेस होने की बहुत ख़ुशी है , इसे केवल क्लब सॉन्ग के तौर पर ना देखा जाए । इसे कहीं भी एंजॉय किया जा सकता है।आप ड्राइव करते हुए , मॉर्निंग वॉक करते हुए भी इस गाने को गुनगुना सकते हैं। त्रिधा ने यह भी बताया कि प्रणव के साथ बहुत पहले से वो गाने में काम करना चाहती थी लेकिन संयोग अब बना । त्रिधा से इस गाने के डांसिंग स्टेप के बारे में पूछने पर बताया कि वो बेसिकली क्लासि...