अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शस्त्र पूजन कर राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा का लिया संकल्प
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शस्त्र पूजन कर राष्ट्र और स्वाभिमान की रक्षा का लिया संकल्प महासभा के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष राणा सुजीत सिंह के सैनिक फॉर्म स्थित आवास पर आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मानवेंद्र सिंह सहित देश भर के राजपूत समाज के जागरूक लोगों ने की शिरकत नई दिल्ली: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष राणा सुजीत सिंह के नई दिल्ली के नेवी वैली सैनिक फार्म में आयोजित शस्त्र पूजन समारोह में शस्त्र पूजा कर राष्ट्र की संरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा मानवेंद्र सिंह ने शस्त्र पूजन के साथ समारोह में उपस्थित राजपूत समाज सहित सभी समाज के नागरिकों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। राजा मानवेंद्र सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन और समाज एवं राष्ट्र की सुरक्षा के लिए शस्त्र चलाना राजपूत समाज की परंपरा और इतिहास रहा है। इसलिए हम सभी समाज के लोगों को परंपरा संस्कृति और सभ्यता को बनाए रखने के लिए शस्त्र पूजन करना चाहिए। राजा मानवेंद्र सिंह ने र...