संदेश

जनवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
 फिल्म हिंदुत्व धार्मिक और सांप्रदायिक मतभेदों की जटिलताओं को दर्शाता है।   करण राजदान द्वारा लिखित और निर्देशित हिंदुत्व दो बचपन के दोस्तों की कहानी को उजागर करती है, जिनमें से एक हिंदू और दूसरा मुस्लिम है। यह धर्म के नाम पर कॉलेज की राजनीति में आने पर दोस्तों के बीच होने वाले धार्मिक और सांप्रदायिक मतभेदों की जटिलताओं को दर्शाता है।  यह वर्तमान घटनाओं की वास्तविकता को दर्शाता है जहां पश्चिमी संस्कृति आधुनिकता के नाम पर हिंदू धर्म को अपमानित करती है। यह पश्चिमी संस्कृति के काले पक्ष को भी चित्रित करता है और यह कैसे हिंदू लोगों के दिमाग को पूरी तरह से बदलकर उन्हें अपनी तरह का बना देता है। ऐसा कहा जाता है कि धर्म आपको दयालु और विनम्र बनाता है लेकिन आपको पता होना चाहिए कि कब युद्ध का समय है और कब शांति का। हिंदुत्व फिल्म को मास्क टीवी पर फ़िल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी । हिंदुत्व की कहानी तीन प्रमुख पात्रों, भरत शास्त्री (आशीष शर्मा द्वारा अभिनीत), सपना गुप्ता (सोनारिका भदोरिया द्वारा अभिनीत), समीर सिद्दीकी (अंकित राज द्वारा अभिनीत) के इर्द-गिर्द घूमती है। भरत शास्त्री और समीर ...

बंगाल की हकीकत दिखाने की जिद्द एक निर्देशक को मौत के मुहाने पर खींच लाई है ।

चित्र
 फ़िल्म "द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल" के निर्देशक सनोज मिश्रा के पीछे पड़ी बंगाल पुलिस , कभी भी कर सकती है गिरफ़्तार .!                        नोआखाली के नरसंहार और डायरेक्ट एक्शन डे जैसी विभीषिकाओं को झेल चुके बंगाल की हकीकत दिखाने की जिद्द एक निर्देशक को मौत के मुहाने पर खींच लाई है । जी हां जिस देश मे अभिव्यक्ति की आज़ादी के नाम पर भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाने वाले खुलेआम घूम रहे हैं उसी देश मे एक फिल्ममेकर को एक प्रदेश की सच्ची घटना दिखाने के जुर्म में वहां की सरकार मार डालने के पीछे पड़ी हुई है । निर्देशक सनोज मिश्रा का गुनाह यही है कि उन्होंने द केरला स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स के रास्ते चलते हुए द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल बनाने की गुस्ताखी कर दिया । यहां उनकी इसी जिद्द के कारण वर्तमान पश्चिम बंगाल की सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इनकी जान के पीछे पड़ गए हैं और अब हालात ये हैं कि आज कोलकाता हाई कोर्ट ने भी फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा की अग्रिम जमानत की याचिका को ख़ारिज कर दिया । इस फ़िल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल में जो धर्म ...

अमेरिका के गुरू महामंडलेश्वर द्वारिका गिरि जी महाराज जिन्हे हनुमानजी की अहैतुकी कृपा प्राप्त है

चित्र
 अमेरिका के गुरू महामंडलेश्वर द्वारिका गिरि जी महाराज जिन्हे हनुमानजी की अहैतुकी कृपा प्राप्त है प्रतिरूप दर्शन भी प्राप्त है। उनका अपने लिए शुभकामनाओ और नाम लेकर उद्बोधन से हर्षित हूँ । ब्राह्मण जातिवादी होते नहीं ।शुद्ध सनातनी होते हैं ।हम कबीरदास, रैदास, चोखामल और शेबरी की भक्ति से परिचित हैं । दलित होने का दर्द हम समझते हैं । लेकिन भक्ति हो तो वही उपेक्षा का दर्द ईश्वर तक पहुंचा देता है।जो भक्ति करेगा वह तो खुद को ईश्वर के समक्ष श्रेष्ठ और गामा पहलवानके रूप मे परिचय तो नही ही देगा। हम अपने घर मे ही कभी कभी दलितो जैसा तिरस्कृत हो चुके हैं और पूजन गृह मे प्रवेश भी रोका गया । पूजा करने मे अधिक जल, फूल ,चन्दन चढाने की वजह से। जब जब ऐसा हुआ खुद को निकृष्ट समझा और आँसु बहाये और ईश्वर को हृदय मे पाया।अगर ईश्वर का कुछ आभाष और प्रतिरूप दर्शन पाया तो दलितो के तरह उपेक्षित होने से उत्पन्न दर्द भरी व्यथा से ही पाया है।हरिजन नाम तो शुद्रो को गांधी जी ने दिया लेकिन हरिजन वे बन नहीं पाये ।दलित ही बने रहना चाहते हैं । इस मानसिकता से ऊबर नही रहे तो मै क्या करूँ ? दलित बनकर तो क...

राम जी के प्राण प्रतिष्ठा की मंगल बेला है । शंकराचार्य जी नही भाग ले रहे थे तो इसपर किसी का ध्यान नही था ।

चित्र
 राम जी के प्राण प्रतिष्ठा की मंगल बेला है । शंकराचार्य जी नही भाग ले रहे थे तो इसपर किसी का ध्यान नही था ।  लेकिन ब्राह्मणवाद विरोधी पतितो को अपना पाप खुद ही हजम नही हुआ ।उनके सिर चढकर बोलने लगा।और शंकराचार्य की निन्दा शुरू कर दी जिससे राममय चिंतन  भक्ति मे बाधा आई ।दिमाग डायवर्ट किया। इस पाप का दण्ड पापियो को अवश्य मिलेगा जो रामानन्द की धार को रोकने की कोशिश किये।अभी कितना सुन्दर भजन सुनते थे ।"हे आर्य पुत्र हे राम भक्त तुम्हे अयोध्या बुला रही है। " शेबरी का भजन ।अब जो भक्ति प्रवाह चल रही थी मन मे जो उल्लास था राम जी अवश्य मूर्ति मे कल्याणमय भाव मे स्थापित होते । लेकिन मेरा दिमाग डायवर्ट हो गया अब  ब्रह्म द्रोह, गुरू निन्दा सुनने के पाप से रावण नाश के समय जो प्रलयंकर रूप था राम जी का वही  रूप उनका स्थापित होने जा रहे है । बाल रूप स्थापित करने से बाल रूप नही होगा। जरा साधक हो तो आँख मिलाकर देखलेना और फल भी पहले ही बता रहा हूँ  ।रामराज्य आता लेकिन अब लंका नगरी उजडने के बाद आएगा । यानि देश मे जितने सनातन द्रोही है उनके दिन भारी होने वाले हैं। राम जी को ...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी बिहार के सभी लोगों में साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

चित्र
भगवान श्री राम जी का गृह प्रवेश पर उनके बिहार की धरती पटना से सभी रामभक्तों के लिए विशेष महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। साहस सलिल पटना; अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है। जिसको लेकर सभी तैयारियां तेज है। वहीं राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी बिहार के सभी लोगों में साफ तौर पर देखने को मिल रही है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई राज्यों से मिठाईयां और संदेश भेजे जा रहे हैं। इसी कड़ी में भगवान राम के अनन्य भक्तों से भी अयोध्या के लिए श्री राम प्रसादम् भेजा जा रहा है।  भगवान राम के गृह प्रवेश को लेकर महाप्रसादम् का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चढाया जाएगा। इसके लिए श्री राम प्रसादम् आयोजन समिति,बिहार पटना, डाकबंगला चौराहा के पास *हरि निबास 6 तल्ला Office 625* में भगवान श्रीराम मंदिर का स्थापना व उद्घाटन के अबसर पर पटना से आयोध्या  *जो नहीं जा पा रहे है उनसभी रामभक्तों के लिए* महाप्रसादम् की व्यवस्था की गई है। जो सभी के लिए है।     दरअसल प्रधानमंत्री जी द्वारा अत्यधिक भीडभाड़ होने के कारण आम भक्त...

श्रीराम को आवाज़ देकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ - रवि किशन .!

चित्र
 अयोध्या के श्रीराम को आवाज़ देकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ - रवि किशन .!           जैसे जैसे पावन अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे उस मंदिर से जुड़ी हुई एक से बढ़कर एक बातें सामने आ रही हैं । अब भाजपा के गोरखपुर से सांसद सह फ़िल्म अभिनेता रवि किशन को ही ले लीजिए । उन्होंने अब एक नई शुरुआत करते हुए श्रीराम मंदिर की यादों में एक गाने अयोध्या के श्रीराम को आवाज़ दिया है । पिछले अक्टूबर महीने में इस गाने का वीडियो शूट मास लेबल पर गोरखपुर के राजघाट में किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में डांसरों के साथ रवि किशन ने इस अयोध्या के श्रीराम का फिल्मांकन किया था । आज इस गाने के ऑडियो की फाइनल डबिंग नई दिल्ली की एक मशहूर साउंड स्टूडियो में किया गया ।                                                 रवि किशन ने सॉन्ग रिकॉर्डिंग के मौक़े पर नई दिल्ली में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए बताया कि वे तो अप...

महंत बृजमोहन दास जी महाराज ने श्रीराम प्रभु की इस भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर एक ओजस्वी गीत गाया है

चित्र
  साहस सलिल, आयोधा; श्रीराम लल्ला की भक्तिरस में डूबे महंत बृजमोहन दास ने गाया दबदबा हमेशा बना रहे .!                              आगामी 22 जनवरी को सारी दुनिया पावन अयोध्या धाम की धरा पर टकटकी लगाए देखेगी, उस दिन प्रभु श्रीराम के राजभवन स्वरूप मंदिर के गर्भगृह में प्रभु श्रीराम , माता जानकी , श्री लक्ष्मण सङ्ग हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। उस दिन की तैयारियों में सम्पूर्ण हिन्दू जगत अपने अपने स्तर से सहयोग और श्रमदान,योगदान दे रहा है। ऐसे में पावन भूमि अयोध्या धाम स्थित दशरथ गद्दी के पीठाधीश्वर महंत श्री बृजमोहन दास जी महाराज कैसे पीछे रहते। महंत बृजमोहन दास जी महाराज ने श्रीराम प्रभु की इस भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर एक ओजस्वी गीत गाया है , जिसका शीर्षक है दबदबा हमेशा बना रहे । इस गाने की भव्यता का अंदाज़ा इसी से लगा लीजिए कि इस गाने के वीडियो की शुरुआत में ही महंत जी का हैलीकॉप्टर से आगमन होता है, फिर वो पवित्र अयोध्या धाम का नज़ारा दिखाते हुए हजारों की संख्या में उपस्थित श्रीराम भ...

भारत एक कृषि प्रधान आध्यात्मिक देश है। यहाँ की मानसिकता और समाजिक व्यवस्था अमेरिका से भिन्न है।

चित्र
                      महंगाई के कारणो की समीक्षा।   साहस सलिल, राजनीतिक डेस्क ;भारत की आर्थिक सामाजिक और धार्मिक व्यवस्था  को भारत ही समझ सकता है। भारत एक कृषि प्रधान  आध्यात्मिक देश है। यहाँ की मानसिकता और समाजिक व्यवस्था अमेरिका से भिन्न है। अमेरिकी दबाव मे कृषि सब्सीडी  दिनानुदिन कम की जा रही है। जिस से कृषि लागत बढ रही है जो महंगाई का कारण है। नरेन्द्र मोदी सरकार की छ: हजार रूपये कृषको को सम्मान निधि  देना गले से ऊतर नही रहा है कि इससे कृषि लागत कम कैसे होगी। एक तो यह सोमश्रवण: है ।सबको मिल नही पाता। किसानो के लिए खैनी बीडी एलाऊऐन्स है। सबसे बडी बात है कि वास्तविक किसान जो जमीन मालिक हैं वे खेती कम ही करते हैं । अधीया या मनी पर खेत लगाते हैं । बेरोजगार बैठे रहेंगे खेती उनसे नही होगा क्यूँ कि ग्रेजुएट हैं । डिग्री लेकर बर्बाद हो चुके हैं । एक बीघा रहर काटने मे बुखार हो जाता है।बेचारे पढ लिख कर सुकुमार हो चुके हैं ।दूसरी बात किसानो के पास सवांग का बल नही है। तीसरी बात ग्रामीण क्षेत्र मे निम्न जातियां उच्च ...

वेलकम टू द जंगल से पहले फ़िल्म 'नया दौर' की होगी शूटिंग

चित्र
साहस सलिल.स.सु, ;श्रेयस को मिली शूटिंग शुरू करने की इजाज़त, वेलकम टू द जंगल से पहले फ़िल्म 'नया दौर' की होगी शूटिंग अभिनेता श्रेयस तलपड़े इन दिनों डॉक्टर की सलाह पर आराम कर रहे हैं। लेकिन जल्द ही वह शूटिंग पर वापस लौटने वाले हैं। अक्षय कुमार की फ़िल्म 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग से वापस आते समय उनकी तबीयत खराब हुई और उनकी पत्नी दीप्ति ने उन्हें आनन-फानन अस्पताल में पहुंचाया, जहां एंजियोप्लास्टी के बाद उनकी तबियत ठीक है। डॉक्टरों ने उन्हें 12 फरवरी के बाद शूटिंग शुरू करने की इजाज़त दे दी है। अभिनेता श्रेयस तलपड़े 27 फ़रवरी से इंदौर में फ़िल्म 'नया दौर' की शूटिंग करने जा रहे हैं। इस फ़िल्म के लिए इंदौर में बहुत बड़ा सेट लगाया जा रहा है। फ़िल्म के कला निर्देशक लीलाधर सावंत कल मंगलवार को इंदौर अपनी टीम के साथ निकल रहे हैं और वहां एक महीने तक फ़िल्म के सेट का निर्माण करेंगे। इस फ़िल्म की शूटिंग 27 फ़रवरी से एक महीने तक लगातार इंदौर में ही चलेगी।  फ़िल्म 'नया दौर' का निर्देशन कर रहे रविन्द्र राम पाटिल कहते हैं, 'श्रेयस तलपड़े अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं लेक...