इस तरह करें रामनवमी के दिन पूजा सभी कष्ट मिट जायेगा!
साहस सलिल; चैत्र नवमी जिसे रामनवमी के नाम से भी जाना जाता है सनातन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक होता है। इस दिन को भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्रीराम के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जन्म अयोध्या में चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राजा दशरथ और रघुकुल की रानी कौशल्या के घर में हुआ था। पुरा पढ़े एवं इस मे लिखे गये उपाये से करें पूजन! रामनवमी का उत्सव बेहद ही भक्ति भाव और आनंद के साथ भव्य रूप में मनाया जाता है। इस दौरान लोग व्रत उपवास करते हैं, भक्ति गीत गाते हैं, और भगवान राम के साथ साथ नौ कन्याओं को हलवा पूरी खीर और फल मिठाइयां का आदि अर्पित करते हैं। नौ कन्याओं को या यूं कहिए छोटी कन्याओं को माँ दुर्गा का रूप माना जाता है। इस दिन हम देवी सिद्धिदात्री की भी पूजा करते हैं। भारत में दिनांक: रविवार, 10 अप्रैल, 2022 नवमी तिथि शुरू- 10 अप्रैल, 2022 को दोपहर 01 बजकर 25 मिनट से नवमी तिथि समाप्त- 11 अप्रैल, 2022 को सुबह 03 बजकर 17 मिनट तक भगवान राम जन्म मुहूर्त- सुबह 11:06 बजे से दोपहर 01:39 बजे तक अवधि- 02 ...